सागर नगर: कटरा मस्जिद के पास युवक पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छुरा व जहरीली शराब ज़ब्त
सागर शहर के कटरा मस्जिद क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीलेश पटेल को शुक्रवार- शनिवार दरमियानी रात 12:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छुरा, 5 लीटर संदिग्ध जहरीली शराब और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस ने आरोपी पर वैधानिक कार्यवाही की है।