महोबा: महोबा SP ने व्यापारियों के साथ गोष्ठी की, CCTV लगाने की अपील, अतिक्रमण-जाम पर चर्चा, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 व्यापारिक माहौल को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस लाइन सभाकक्ष में SP शशांक सिंह ने व्यापारी संगठनों के साथ मासिक गोष्ठी की। बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण, गुगौरा चौकी क्षेत्र में सड़क निर्माण से लगने वाला जाम, वन-वे व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और CCTV की सक्रियता का मुद्दा उठाया। भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी रखी गई।