जगदलपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को दिल्ली-जगदलपुर-रावघाट रेल लाइन के संबंध में लिखा पत्र
रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन स्वीकृति की जानकारी पत्र के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को दी है। विदित हो कि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के द्बारा बस्तर में रेल सुविधाओं सहित रेल लाईन परियोजनाओ को ले कर संसद में सवाल किया गया था।