जगदलपुर: जगदलपुर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी और पीसीसी चीफ दीपक बैज पर लगाया नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप
वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी पर नक्सलियों से सांठ गाँठ के आरोप लगाते हुए कहा कि, जहां कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी देश की सेना पर प्रश्न उठाते हैँ, उन्हीं के नक़्शे कदम पर चलकर दीपक बैज बस्तर में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स पर सवाल उठा रहे हैं।