जगदलपुर: शहर के धरमपुरा मार्ग में पेड़ गिरने से नेगी गुड़ा कुड़का नार मार्ग हुआ बाधित, यातायात पुलिस ने यातायात किया बहाल
जगदलपुर शहर के धरमपुरा मार्ग पर बबूल पेड़ का अचानक हुए बेमौसम आंधी तूफान के चलते नीचे सड़क में गिर गया था।जिससे नेगिगुड़ा कुड़का नार के बीच आवागमन बाधित हो गया था और रात्रि में मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना की वजह बन सकता था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए यातायात विभाग जगदलपुर के ASI राजकुमार आडिल और यातायात पुलिस पेड़ को हटाया।