चम्बा: बगोड़ी जाने वाली बस का रूट बदलने से लोगों को हो रही परेशानी
Chamba, Chamba | Jul 5, 2025 जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने एचआरटीसी चम्बा के क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात करके उनके समक्ष जन समस्याओं के त्वरित निवारण की मांग उठाई है। यशवंत खन्ना ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन की मनमानी के कारण चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।