बक्सर: मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर ससुराल पहुंचे उमेश राय, 'दामाद जी अंगना पधारे' गीत से हुआ भावुक स्वागत
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास मंत्री बनने के बाद उमेश राय पहली बार अपने ससुराल बक्सर जिले के मिश्रवलिया गांव गुरुवार को पहुंचे। गांव में उनके स्वागत को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। सास ने आरती उतारकर स्वागत किया, महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और "दामाद जी अंगना हैं पधारे" गीत गाकर माहौल भावनात्मक बना दिया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।