बांका: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज ने मंडल कारा का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की जानकारी ली
Banka, Banka | Apr 3, 2026 पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार शुक्रवार की सुबह 11 बजे बांका मंडल कारा का दौरा किया, जहां जेल प्रशासन द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया।इसी क्रम में वे सभी कैदियों से भी मिले और उनकी समस्या जानने का प्रयास किया I उन्होंने कैदियों को समझाया कि यहां से बाहर निकलने के बाद ऐसा कोई कार्य फिर न करें कि दुबारा जेल आना पड़े I