जहानाबाद: एसपी का बयान: चिट्ठी भेजकर जिला जज और हमें मिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट
जहानाबाद एसपी ने बताया कि चिट्ठी के जरिए जिला जज और पुलिस को कोर्ट उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा ऑडिट कराया गया। सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। संदिग्ध नंबर की जांच जारी है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे तक स्थिति सामान्य, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।