तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार को देश के कोने-कोने से आए नागा साधुओं ने हर की पौड़ी में शाही गंगा स्नान किया। स्नान के बाद नागा साधु हाथी वाले बाबा की समाधि पर पहुंचे। जहां परंपरा के तहत नागा साधुओं ने एक चिलम को तैयार करके हाथी वाले बाबा की समाधि पर चिलम को भोग लगाया। उसके बाद खुद चिलम को ग्रहण किया। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली।