वनांचल ग्राम अंबा में आदिवासी समाज का प्रमुख इंदल पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने भी शिरकत की और आदिवासी रितिरिवाज अनुसार इंदल पूजन किया । बता दे कि आदिवासी समाज के लोग मांगलिक कार्यक्रमों से पहले इंदल पूजन का कार्यक्रम आयोजित करते है।