लाहौल: लाहौल-स्पीति में 4070 मीटर ऊंची ग्लेशियल झील पर बाढ़ का खतरा, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगेगा
लाहौल-स्पीति की घेपन ग्लेशियल झील पर संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सितंबर में सी-डैक की अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाएंगे। जीएसआई के विशेषज्ञ 14 दिनों तक झील का अध्ययन करेंगे, 32 जगह हाई फ्लड लेवल मार्किंग की गई है और त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाए गए हैं।