जमुई: बोझायत गांव में नल-जल योजना का पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के बोझायत गांव में नल- जल योजना का पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडे व ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से पति-पत्नी तो दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।