जमुई: नामांकन के दूसरे दिन समाहरणालय परिसर में लोजपा आर प्रत्याशी सहित पांच ने कटाया एनआर
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 लोकसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद प्रथम चरण के तहत संसदीय क्षेत्र जमुई में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन भी एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। वहीं लोजपा आर प्रत्याशी अरुण भारती सहित पांच प्रत्याशियों ने एनआर कटाया। नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर समाहरणालय परिसर से कचहरी चौक तक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।