एनएच के किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें- जिलाधिकारी
आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में पूर्वी चंपारण जिला से संबंधित एनएच के सभी डिविजन के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित परिवहन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला अंतर्गत गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग परअतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विषय पर समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ डिवीजन के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण वाले स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया चिन्हित स्थलों की थानावर सूची बना ली जाए एवं स्थानीय थाना के सहयोग से सभी को नोटिस करते हुए यथाशीघ्र एनएच को अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि परिवहन सुगम हो सके एवं दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। जिलाधिकारी के द्वारा इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar
29 views | East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026