गिरियक: पावापुरी महोत्सव स्थल का राजगीर एसडीओ और डीएसपी ने किया निरीक्षण
Giriak, Nalanda | Oct 30, 2024 राजगीर एसडीओ कुमार ओमकेश्वर एवं राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब 1.20 बजे पावापुरी स्थित पावापुरी महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान विधि व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रंग रोगन, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय, स्टॉल बैठने आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया.