गिरियक: पावापुरी मोड़ से नशे की हालत में छह लोग गिरफ्तार, सहायक थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Giriak, Nalanda | Oct 20, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने शनिवार की रात करीब आठ बजे नशे की हालत में छह व्यक्तियों को पावापुरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष नीलमणि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार छह व्यक्तियों द्वारा मेडकिल जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की दोपहर 1.30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.