सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के चन्दापुर में मलबे से सरिया, आलू और अन्य सामान ले जा रहे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर की छत 23 मार्च को जमींदोज हो गई थी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों किसानों का आलू मलबे में दब गया था। प्रशासन मलबे को हटवाकर आलू को बेला कछार में फिंकवा रहा था। लोगों को जानकारी मिलने पर बुधवार को मलबे में पड़े आलू को लूटने की होड़ मची रही। देखते ही देखते लोगों की धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई।