Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 जून को ग्वालियर आयेंगीं प्रशासनिक अधिकारियों ने विमानतल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 जून को अल्प प्रवास पर वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये प्रस्थान करेंगीं। राष्ट्रपति 22 जून को सुबह 10.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं और कुछ देर रुकने के पश्चात ग्वालियर से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वायुसेना के अधिकारियों एवं निगम के अधिकारियों ने वायुसेना विमानतल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विमानतल पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारीगण उपस्थित थे। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 20, 2026

MORE NEWS

सोशल मीडिया पर 'फ्रेंडशिप' का खौफनाक अंजाम: ग्वालियर में नाबालिग से होटल में दुष्कर्म, आरोपी फरार...

ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा तालमेल एक नाबालिग लड़की के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठने के बाद राजस्थान के एक शातिर युवक ने पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसाया और फिर रिश्तेदारों से मुलाकात कराने के बहाने ग्वालियर के एक होटल में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका; उसने पीड़िता की कुछ तस्वीरें वायरल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक मुंह बंद रखने पर मजबूर किया। आखिरकार, जब इस खौफनाक आपबीती की भनक परिजनों को लगी, तो मामला पुलिस के गलियारे तक पहुंचा। पड़ाव थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों के बीच हुई चैट और कॉल डिटेल्स जैसे डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है, जबकि वारदात के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर 'फ्रेंडशिप' का खौफनाक अंजाम: ग्वालियर में नाबालिग से होटल में दुष्कर्म, आरोपी फरार... ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा तालमेल एक नाबालिग लड़की के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठने के बाद राजस्थान के एक शातिर युवक ने पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसाया और फिर रिश्तेदारों से मुलाकात कराने के बहाने ग्वालियर के एक होटल में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका; उसने पीड़िता की कुछ तस्वीरें वायरल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक मुंह बंद रखने पर मजबूर किया। आखिरकार, जब इस खौफनाक आपबीती की भनक परिजनों को लगी, तो मामला पुलिस के गलियारे तक पहुंचा। पड़ाव थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों के बीच हुई चैट और कॉल डिटेल्स जैसे डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है, जबकि वारदात के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 23, 2026

अंग्रेजी में फेल होने का डर, भतीजे की जगह परीक्षा देने पहुंचा चाचा; फोटो ने खोल दी पोल...

ग्वालियर में डीएलएड परीक्षा के दौरान नकल और फर्जीवाड़े का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंग्रेजी विषय में कमजोर भतीजे को पास कराने के लिए उसका चाचा ही परीक्षा देने पहुंच गया, लेकिन परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों की सतर्कता ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया। उपस्थिति पत्रक में लगी तस्वीर और परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान नहीं होने पर शक गहरा गया। पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा दे रहा व्यक्ति असली अभ्यर्थी नहीं, बल्कि उसका चाचा है, जो सॉल्वर बनकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गया था। खुलासे के बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जांच में दोनों के रिश्ते और साजिश की पुष्टि होने पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंग्रेजी में फेल होने का डर, भतीजे की जगह परीक्षा देने पहुंचा चाचा; फोटो ने खोल दी पोल... ग्वालियर में डीएलएड परीक्षा के दौरान नकल और फर्जीवाड़े का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंग्रेजी विषय में कमजोर भतीजे को पास कराने के लिए उसका चाचा ही परीक्षा देने पहुंच गया, लेकिन परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों की सतर्कता ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया। उपस्थिति पत्रक में लगी तस्वीर और परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान नहीं होने पर शक गहरा गया। पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा दे रहा व्यक्ति असली अभ्यर्थी नहीं, बल्कि उसका चाचा है, जो सॉल्वर बनकर परीक्षा हॉल तक पहुंच गया था। खुलासे के बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जांच में दोनों के रिश्ते और साजिश की पुष्टि होने पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 23, 2026