हुज़ूर: नगर निगम में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के तबादले, कई क्षेत्रों की जिम्मेदारी बदली
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2026 भोपाल नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने 8 स्वास्थ्य अधिकारियों और 7 अतिक्रमण अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया को नरेला से हटकर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है |