अल्बर्ट एक्का (जारी): बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाएं : जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक
बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे लेकर जारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने लोगों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।