फिरोज़ाबाद: नोडल अधिकारी ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सुविधाओं का अभाव मिला, जल्द मिलेगा ऑक्सीजन पाइपलाइन का लाभ
नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने ₹193.23 करोड़ की लागत से निर्मित 200 शैय्या वाले महिला स्वशासी राज्य चिकित्सालय का शनिवार सुबह 11 बजे क़रीबन निरीक्षण किया। अस्पताल में 110 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 72 कर्मचारी कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन की कमी सामने आई, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।