फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने 24 घंटे में चाकू से गोदकर युवक हत्या मामले का किया खुलासा, हत्यारोपी चाकू समेत गिरफ्तार
थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत भरतनगर में देशी शराब के ठेके के पास 23 मई को कहासुनी के बाद संजय उर्फ संतू यादव की चाकू से हत्या कर दी गई थी। एसएसपी कब निर्देश पर दो टीमों का गठन किया। मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने झलकारी नगर निवासी आरोपी रामलखन को दखल चौराहा नाले के पास से शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया।