सिरसागंज: गांव सराय शेख में महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज व उत्पीड़न का आरोप लगाया, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सराय शेख का है जहां की निवासी एक महिला अपने पति के आए दिन की गाली गलौज एवं मारपीट से काफी तंग आ चुकी है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति बिना वजह गाली गलौज करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता है। जिससे तंग आकर महिला ने पति के विरुद्ध थाने में शिकायत की है।