छतरपुर: चोरी और गुम हुए 13 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों को लौटाए, चेहरे पर आई मुस्कान
छतरपुर अनुमंडल के तीन थाना छतरपुर,पिपरा और नौडीहा बाजार की पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए चोरी और गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए। इस मौके पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान चोरी और गुम हुए मो