चांदामेटा में आभा आईडी बनाने शिविर आयोजित, लगभग 120 लोगों की बनी डिजिटल हेल्थ आईडी
=================================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक-1 चांदामेटा के वार्ड क्रमांक-10 में स्वास्थ्य विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से आज आभा आईडी बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
शिविर में लोगों को आभा आईडी बनाने के फायदे और इसके उपयोग की जानकारी दी गई। परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने बताया कि आभा आईडी डिजिटल हेल्थ सेवाओं से जुड़ने के लिए भारत सरकार की डिजिटल हेल्थ आईडी है। यह पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसे बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का उपयोग करने के लिए आभा आईडी की आवश्यकता पड़ती है।
एएनएम एस्टर सुश्री प्रेमलता ने बताया कि आभा आईडी 14 अंकों की यूनिक आईडी होती है। उन्होंने आभा आईडी बनाने से होने वाले फायदों की जानकारी भी दी। शिविर के दौरान लगभग 120 आभा आईडी बनाई गईं। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चांदामेटा की अध्यक्ष श्रीमती पूजा कैथवास ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बीपीएम श्री अनूप साहू, एएनएम एस्टर सुश्री प्रेमलता, श्री आरिफ, श्री निखद, परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, राजेश डेहरिया, सुमन, रितिका बावरिया, संगीता पॉल, पल्लवी मिश्रा, शोभा, गीतिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग से पधारे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समिति ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समाज के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh