बीकानेर: राजघराने के संपत्ति विवाद में कोर्ट ने सख्ती दिखाई, राज्यश्री कुमारी को दस्तावेज लेने की दी अनुमति
बीकानेर के चर्चित राजमाता बाघेली जी सुदर्शना कुमारी ट्रस्ट विवाद में जिला न्यायाधीश अश्वनी विज ने अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने प्रार्थीनी राज्यश्री कुमारी को ट्रस्ट कार्यालय में प्रवेश कर जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की अनुमति दी है। साथ ही पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि दस्तावेज लेने के दौरान किसी प्रकार की बाधा होने पर तत्काल सुरक्षा उपलब्ध करवाई