गिरिडीह: पचंबा बाजार समिति में ट्रकों से बैटरी चोरी मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया
पचंबा बाजार समिति में खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार शाम 7 बजे एसपी डॉ विमल कुमार ने पचंबा थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि इनके पास से 24 बैटरी और 7 एसी यूनिट बरामद हुए हैं। 21 अक्टूबर को बैटरी चोरी की शिकायत पर पचंबा थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज किया गया था।