गया जी। 1 सितंबर 2026
पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गया जी की व्यवस्थाओं का बड़ा कायाकल्प!
श्रद्धालुओं को बेहतर, स्वच्छ और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर जी स्वयं सड़कों पर उतरे और नादरगंज से रामसागर एवं चांद चौरा तक पैदल निरीक्षण किया।
सड़क, नाली, सफाई और जल निकासी व्यवस्था की एक-एक कमी को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। ⏳
सड़कों के पुराने गड्ढों को अगले 5 दिनों में भरने और समतल करने का अल्टीमेटम।
जहां नालियों में पानी जमा है, वहां दोबारा सफाई के निर्देश—तीर्थयात्रियों के रास्ते में जलभराव बिल्कुल स्वीकार्य नहीं।
रामसागर में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।
नादरगंज नाले की अगले 4 दिनों में मशीनों से सफाई की डेडलाइन।
चांद चौरा की नाली का कार्य 10 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश।
आवारा पशुओं के विरुद्ध भी प्रशासन की सख्ती—पिछले 15 दिनों में 45 पशु पकड़े गए और ₹3.50 लाख का जुर्माना वसूला गया।
“मेला क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा।”
— श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गया जी
पितृपक्ष मेला 2026 के लिए गया जी तैयार हो रहा है—बेहतर सड़कें, स्वच्छ मार्ग और सुचारु व्यवस्थाओं के साथ।
News18 Bihar @topfans Press Information Bureau - PIB, Government of India Zee News
#gayaji #pitrapaksha2026 #bihargovernment #cleangayaji #gayadm
61 views | Gaya, Bihar | Sep 1, 2026