सिमडेगा: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से पूर्व, सिमडेगा शहर में स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से पूर्व सोमवार की सुबह 8:00 बजे सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद खाखा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।जो पूरे सिमडेगा शहर में भ्रमण करते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया। रैली में एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राएं शामिल हुई।