किरनापुर: किसान गर्जना संगठन की किरनापुर के पवार मंगल भवन में बैठक, कार्यकारिणी विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
पवार मंगल भवन किरनापुर में किसान गर्जना संगठन, किरनापुर ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार एवं आगामी किसान कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा रविवार लगभग दोपहर 3 बजे की गई। इस दौरान संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता स