ललितपुर: मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद व्यक्ति पर लगाए गलत तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने के आरोप की शिकायत
मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी शिकायतकर्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिम्मेवारों को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने कुछ समय पूर्व जमीन बेची थी। परंतु उक्त जमीन खरीदने वाले व्यक्ति द्वारा खरीदे हुई जमीन की जगह पास में लगी हुए दूसरी बेशकीमती जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। उसने उक्त के संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की।