ललितपुर: पिसनारी निवासी व्यक्ति ने नामजद लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के लगाए आरोप, तहसील सभागार में डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भगवानदास निवासी पिसनारी ने ललितपुर तहसील सभागार में पहुंचकर डीएम अक्षय त्रिपाठी के नाम ज्ञापन सौंपा, नामजद रामचरण राठौर पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के लगाए आरोप, प्रार्थी ने बताया उसने आरजी संख्या 309 की जमीन बेची थी, लेकिन विपक्षी ने आरजी संख्या 362 पर अवैध कब्जा कर लिया है, विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है,कार्रवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है।