ललितपुर: सिवनी खुर्द निवासी किसान का आरोप न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रशासन ने जबरन उड्डयन विभाग को दे दी जमीन
ग्राम सिवनी खुर्द निवासी किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी नगर पालिका हद के बाहर लगभग 40 वर्षों पुरानी जमीन है। जिस पर वह मकान इत्यादि बनाकर 40 साल से निवास करते आ रहे हैं। उक्त जमीन का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद, उक्त जमीन को ग्राम सभा के जिम्मेदारों, लेखपाल एवं एसडीएम ने जबरन नागरिक उड्डयन विभाग को दे दी गई।