ललितपुर: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मनमोहन चौबे पार्षद के खिलाफ नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है, डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए,बताया पार्षद द्वारा सोशल मीडिया पर सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध अभद्रतापूर्ण टिप्पणी की गई है, जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है, डीएम से पार्षद पर कार्रवाई की मांग की है।