ललितपुर: सेमराडांग में एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
वायरल वीडियो सेमराडांग का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा बंदूक से हर्ष फायरिंग की जा रही है, बताया जा रहा है दहशत फैलाने के उद्देश्य से व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए, एसपी ललितपुर ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।