गुलमोहर मार्ग जल भराव अपडेट
गुलमोहर मार्ग पर जल भराव की समस्या लगभग 20 साल पुरानी है। इस बार इसका स्थायी समाधान करने के लिए Vipin yadav ने GMDA के साथ मिलकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर टेंडर लगाया ।
विपिन यादव ने कहा की बारिश शुरू होने के कारण हम इसकी खुदाई अभी पूरी नहीं करवा पाए, लेकिन GMDA और MCG की सहायता से नाले की सफाई का काम शुरू करवाया गया था। साथ ही DLF के सहयोग से ब्रेन क्लीनिंग का कार्य भी किया गया। इसके कारण इस बार गेट नंबर 5, गुलमोहर मार्ग और गेट नंबर 8 की स्थिति पिछली बार की तुलना में बेहतर है।
विपिन यादव ने कहा की मैं आपसे कोई झूठा वादा नहीं करुंगा। जब तक टेंडर का काम पूरा होकर पानी की निकासी की लाइन नहीं बन जाएगी, तब तक यह समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होगी। बारिश के बाद इस पर फुल स्विंग में काम शुरू होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि अगले साल यह समस्या नहीं आएगी।
विपिन यादव ने कहा यह टेंडर पास करवाना आसान नहीं था क्योंकि इसमें GMDA, MCG, DLF, बिजली विभाग सहित कई विभागों से अप्रूवल लेना था। इसी कारण पिछले 20 सालों में इसका समाधान नहीं हो पाया। लेकिन अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और हम समाधान की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।