उदवंत नगर: CM सम्राट चौधरी के बयान से उदवंतनगर जिले की सड़कों पर मचा हड़कंप
उदवंतनगर में इन दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान से हलचल तेज हो गई है। मंगलवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया कि अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड पर सक्रिय लोगों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध वसूली करने वालों पर करवाई हो।