राजमहल: राजमहल के खास टोला के पास बकरी को बचाने में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल
राजमहल थाना क्षेत्र के खास टोला के पास रविवार को बकरी बचाने के चक्कर में एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की संध्या करीब 6 बजे जानकारी मिली कि एक ईंट लदा ट्रैक्टर करबला की ओर से खास टोला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई।