दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बौंली थाना क्षेत्र में खंबा नंबर 246 के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार खाई में जा गिरी।जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने सोनेट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर 8 लेन हाईवे के बीच बनी खाई में गिर गई।