मुगलसराय: कबीरपुर पथराव कांड में 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, महिला आरक्षी का मोबाइल व जरीब बरामद
मुगलसराय के कबीरपुर गांव में भूमि सीमांकन के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज रविवार दोपहर 03 बजे को पुलिस ने बताया की आरोपियों के कब्जे से महिला आरक्षी का छीना गया मोबाइल फोन और सीमांकन में प्रयुक्त जरीब भी बरामद कर ली है।