सकरौली में घरेलू गैस की कालाबाजारी को पुलिस ने पकड़ा 108 के करीब सिलेंडर बरामद
कोतवाली देहात के सकरौली गांव में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना पुलिस को मिली थी मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस ने सकरौली गांव में छापेमारी की तो करीब 108 सिलेंडर वह सिलेंडर को ले आने ले जाने के लिए पिकअप गाड़ी काम कर रहे लोग मौके पर पाए गए। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लिया है आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस अभी यह तलाश कर रही है कि आखिर 108 सिलेंडर यहां पहुंचे कैसे इस कार्य में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं उन सब की भी तलाश में पुलिस लगी हुई है।