कामां: जुरहरा पुलिस ने 120 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस ने सोमवार दोपहर 3बजे नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जांच जारी है और नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ जारी है