मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी अमर ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लरहा वार्ड नंबर छह का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर उसे पकड़ा। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।