गढ़वा: गढ़वा में सड़क हादसे में गंभीर घायल CRPF जवान एयर एम्बुलेंस से दिल्ली AIIMS रेफर, दिल्ली CM के अंगरक्षक थे
Garhwa, Garhwa | Nov 12, 2026 जिले के बिजली सबस्टेशन के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ के जवान ओमप्रकाश गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। गढ़वा निवासी सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश गुप्ता, को रांची से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जाएगा।