शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान हीण्ड निवासी व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 14, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान थानाक्षेत्र के गांव हीण्ड निवासी वसीम पुत्र फारूख को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।