पडरौना: कुशीनगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, ट्रक के सीक्रेट बॉक्स से मिली 40 लाख की अवैध शराब, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 40 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में, ट्रक के गोपनीय बॉक्स से 100 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर मिली। मौके से मुजफ्फरपुर, बिहार के दो तस्कर — रंजन कुमार और सचिन कुमार — को गिरफ्तार किया गया