नूह: नूंह जिले के नीमका इस्लाम बास गांव में बारिश से मकान गिरा, लाखों का नुकसान
गांव नीमका इस्लाम बास के मुबीन ने बताया कि बारिश की वजह से मेरा मकान गिर गया है। घर में जो सामान रखा था वह सारा टूट गया। कमरे की चौखट जंगला ईट सब पानी में जा गिरी अब वह खराब हो गई है। लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने नुह जिला प्रशासन और सरकार से अपील की है कि मेरे मकान बनाने में आर्थिक मदद की जाए जमीदार कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं।