नूह: पुनहाना विधानसभा: युवा कांग्रेस अध्यक्ष वासिद अली बिसरू ने बीसरू गांव में मतदाता सूची का सत्यापन किया
युवा कांग्रेस के पुनहाना विधानसभा के अध्यक्ष वासिद अली बिसरू ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब व प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के मार्गदर्शन में आज बीसरू गांव में बूथ नम्बर 37 व 38 पर जाकर मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया। वासिद अली बिसरू ने कहा सही वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है। आइए, मिलकर वोट चोरी की हर साजिश को नाकाम करें।