झांसी: झांसी के बड़ागांव में ASP सिमरन सिंह ने किया औचक निरीक्षण, CCTV को लेकर दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2026 झांसी के थाना बड़ागांव कस्बे में एएसपी सिमरन सिंह ने बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने किराना और शराब की दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की जांच कर दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। एएसपी ने कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी स्टोरेज क्षमता भी बढ़ाने को कहा, ताकि किसी घटना की स्थिति में CCTV फुटेज पर्याप्त समय तक सुरक्षित रह सके।